ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / 23 लाख कैश और लाखों की दवाईयां ऑटो से बरामद, 3 युवक भी...

23 लाख कैश और लाखों की दवाईयां ऑटो से बरामद, 3 युवक भी गिरफ्तार

17-Aug-2024 08:49 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: वाहन जांच के दौरान जमुई पुलिस ने एक ऑटो से 23 लाख कैश और लाखों की दवाइयों के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग झारखंड से जमुई आ रहे थे। तभी वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने ऑटो को पकड़ा। ऑटो में एक प्लास्टिक के बोरे में लाखों रूपये की दवाइयां रखी हुई थी और एक टीन के बक्से में 23 लाख से अधिक रुपए थे। 


पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार के रास्ते कुछ अवैध संदेहास्पद दवाइयां लाई जा रही है। सूचना मिलते ही जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर एक जांच टीम का गठन किया गया। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने चकाई की ओर से आने वाले सभी वाहनों की जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान एक ऑटो पर नजर गयी जिस पर तीन लोग सवार थे। पुलिस ने जब ऑटो की जांच की तब उसमें रखे प्लास्टिक के बोरे और टीन के बक्से की जांच की गयी तो पुलिस भी हैरान रह गयी। 


प्लास्टिक में लाखों की दवाइयां थी और बक्से में 23 लाख से 67 हजार कैश था। ऑटो सवार 3 लोगों को पकड़ा गया और पूछताछ की गयी तब तीनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची इनकम टैक्स के अधिकारी यह जांच करने में लगे है कि आखिर इतना सारा पैसा कहा से लाया गया और इसे कहां ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। गिरफ्तार तीनों की पहचान की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी तादाद में दवाइयां कहां ले जाई जा रही थी। news imagenews image

news image