ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
08-Sep-2021 02:05 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: भीषण सड़क हादसे में 6 माह की बच्ची की मौत हो गयी। वही 7 लोग बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर हुई जिसमें 6 माह की बच्ची की घटनास्थल पर मौत हो गयी।
घटना के दौरान बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना बसवरिया की है। घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुल 7 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एसपी अग्रवाल ने भी बताया कि घायलों में स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि ऑटो सवार सभी यात्री लौरिया जा रहे थे तभी बसावरिया के पास अचानक एक बाइक ऑटो के सामने आ गयी। जिससे दोनों की सीधी टक्कर हो गयी।
बाइक सवार एक महिला और ऑटो सवार यात्री की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिन्हें बेतिया सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद ऑटो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।