ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का हार्ट अटैक से मुंबई में निधन

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का हार्ट अटैक से मुंबई में निधन

24-Sep-2020 06:01 PM

DESK :  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और मशहूर टीवी कमेंटेटर डीन जोंस का आज मुंबई में निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक 59 वर्षीय जोंस का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ. जोन्स अपनी कमेंटरी के लिए बहुत मशहूर रहे हैं. निधन के समय भी वह मुंबई में थे और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के ब्रॉडकास्ट से जुड़े हुए थे. जोन्स के निधन पर तमाम दिग्गज क्रिकेटरों ने शोक जताया है.


जोंस ने आस्ट्रेलिया के क्रिकेट टीम में 1984 में डेब्यू किया था.  अपने करियर में उन्होंने 52 टेस्ट और 164 वनडे मैच खेले थे. जोंस के नाम टेस्ट में 3,631 तथा वनडे में 6,068 रन दर्ज हैं.


उनकी मौत की खबर सुनकर टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उनके निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि, 'अपने सहकर्मी और प्यारे दोस्त को खोकर मुझे सदमा लगा है, डीन जोंस, आप काफी कम उम्र में हमें छोड़कर चले गए. आपके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं, आपकी आत्मा को शांति मिले.'