BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
03-Jul-2020 02:07 PM
SAHEBGANJ : कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में झारखंड का लाल शहीद हो गया है। कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के मालबाग इलाके में देर रात हुए सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में साहेबगंज के कुलदीप उरांव शहीद हो गये। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
कुलदीप सीआरपीएफ की 118वीं बटालियन में पोस्टेड थे, और झारखंड के साहेबगंज जिले के निवासी थे।बताया जा रहा है कि श्रीनगर के मालबाग इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं।आतंकियों की ओर से किए गये फायरिंग में सीआरपीएफ के तीन जवान जख्मी हो गये जिसमें कुलदीप उरांव भी शामिल थे। घायल जवानों को 92-बेस सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ जवान कुलदीप ने अस्पताल में ही अंतिम सांसे लीं।
कुलदीप के पिता घनश्याम उराव सीआरपीएफ के रिटायर्ड जवान हैं। कुलदीप की पत्नी कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल है। कुलदीप के दो छोटे बच्चे हैं जो अपने मां के साथ कोलकाता में रहते हैं। साहेबगंज में उनके पिता और भाई रहते हैं। शहीद के पिता घनश्याम उरांव ने कहा कि सीआरपीएफ में मैंने भी सेवा की है और मेरे बेटा भी सीआरपीएफ में सेवा करते हुए शहीद हुआ है। इस बात का हमें गर्व है, लेकिन सरकार को आतंकवादी घटनाओं से सबक लेते हुए कोई स्थाई निदान करना चाहिए, ताकि हमारे वीर जवान इस तरह शहीद ना हो।
वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद कुलदीप उरांव की शहादत पर ट्वीट कर लिखा है कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों से लोहा लेते हुए झारखंड के लाल सीआरपीएफ जवान कुलदीप उरांव शहीद हो गए। परमात्मा शहीद कुलदीप की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार जनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।