ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : 76 वें वर्ष के हुए CM नीतीश कुमार; जानें बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की नौकरी छोड़ कैसे किया राजनीति में एंट्री; इस छवि के पीछे का राज जानें PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर Bihar weather : बिहार में फरवरी के अंतिम दिनों में बढ़ती गर्मी: मौसम में बदलाव से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत

अटल पथ जनता को समर्पित, जंक्शन से 10 मिनट में दीघा पहुंचिए, जानें खासियत

15-Jan-2021 11:40 AM

PATNA : आज पटनावासियों को एक और नई सड़क की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आर ब्लॉक दीघा सिक्स लेन का उद्घाटन किया.  7.6 किलोमीटर लंबी इस सड़क से दीघा की ओर का सफर अब काफी आसान हो जाएगा. जिसके बाद अब पटना जंक्शन से दीघा पहुंचने में मात्र 10 मिनट का समय लगेगा. 

इस सड़क का नाम 'अटल पथ' रखा गया है. इस मौके पर  दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी के साथ ही साथ मंत्री मंगल पांडेय, नितिन नवीन और डॉ संजीव चौरसिया मौजूद रहे.  

बता दें कि 379.57  करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई यह सड़क 21 महीनों में बनकर तैयार हुई है.इस सड़क को बनाने में नए-नए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. उद्घाटन के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि जल्द ही दीघा आर ब्लॉक रोड अटल पथ का एक हिस्सा है  गंगा पथ व जेपी सेतु से जोड़ दिया जाएगा. इस पर काम चल रहा है.

सड़क की खासियत-
1.सड़क के दोनों छोर पर सर्विस लेन बनी है.
2. कई जगह नवॉयज बैरियर लगाये गये हैं, इससे सड़क के किनारे रहने वालों को हॉर्न से अधिक परेशानी नहीं होगी.
3. मोहल्लों से पानी निकासी के लिए ड्रेनेज की व्यवस्था की गई है.
4. सड़क पर जगह-जगह कैमरे भी लगाए गए हैं.
5.सड़क पार करने के लिए क्रॉसिंग सहित सड़क सुरक्षा के कई उपाय किए गए हैं.
6. लाइटिंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, वन विभाग की ओर से पेड़-पौधे लगाए गए.