ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / ऑस्ट्रेलिया - न्यूजीलैंड के बीच टी 20 विश्व कप का फाइनल आज, टॉस...

ऑस्ट्रेलिया - न्यूजीलैंड के बीच टी 20 विश्व कप का फाइनल आज, टॉस पर रहेगी सबकी निगाहें

14-Nov-2021 02:03 PM

DESK: आज टी-20 विश्व कप 2021 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी. टूर्नामेंट में अजेय रही पाकिस्तान की टीम को पीटकर ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी बार फाइनल में कदम राखी है. वहीं, खिताब के लिए मजबूत दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम को धराशायी करने के बाद कीवी टीम इतिहास रचने के इरादे से फाइनल में पहुंची है।


हालांकि अगर आंकड़ों पर गौर करें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है लेकिन केन विलियमसन की टीम भी उलटफेर करने में माहिर है. साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने जिस तरह की क्रिकेट इस वर्ल्ड कप में खेली है उसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. ऐसे में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत होने की उम्मीद है।


आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टूर्नामेंट के 12 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 10 मुकाबलों में जीत उसी टीम को मिली है जिसके कप्तान ने टॉस की बाजी मारी है. दुबई में 12 में से 11 मुकाबलों में रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।


 फाइनल के प्रेशर को देखते हुए अगर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में से कोई टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला करती है तो उसको कम से कम 180 रन का स्कोर खड़ा करना होगा. क्योंकि साल 2018 से दुबई के मैदान पर खेले गए आखिरी 20 टी-20 मैच में से 19 में जिस टीम ने भी 180 का आंकड़ा पार किया है उसकी जीत पक्की रही है. बचे एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका है।


आंकड़ों पर गौर करें तो यूएई और ओमान की धरती पर खेले जा रहे विश्व कप के 25 मैचों में से 17 में जीत उसी टीम के हाथ लगी है जिसने टॉस जीता है. मतलब तस्वीर साफ है कि दुबई में टॉस जीतो यानी मैच जीतो और वहीं फाइनल को देखते हुए कहा जा सकता है कि टॉस जीतो मतलब खिताब जीतो. हालाँकि अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम खिताब जीतने में कामयाब हो पाती है.