ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / पूजा-पाठ और क्लब के कार्यक्रम में व्यस्त हैं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री, केंद्रीय...

पूजा-पाठ और क्लब के कार्यक्रम में व्यस्त हैं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे डेंगू मरीजों का हालचाल जानने पहुंचे

15-Oct-2019 10:55 AM

By Rahul Singh

PATNA : पटना में डेंगू ने भयावह रूप ले लिया है। सैकड़ों की तादाद में लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं लेकिन बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय डेंगू के मरीजों का हालचाल जाने की बजाय पूजा-पाठ और क्लब के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। डेंगू के क़हर पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री से ज्यादा संजीदगी केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने दिखाई है। अश्विनी चौबे डेंगू के मरीजों का हालचाल जानने पीएमसीएच पहुंचे। 


केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पीएमसीएच स्थित माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डेंगू वार्ड पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना है। अश्विनी चौबे के सामने ही डेंगू पेशेंट के परिजन ने पीएमसीएच डॉक्टरों पर ठीक से इलाज नहीं करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। 


हालांकि अब तक मंगल पांडेय पीएमसीएच या किसी भी अस्पताल में डेंगू के मरीजों का हाल चाल लेते नहीं दिखे हैं। मंगल पांडेय ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डेंगू की बजाय क्लब और पूजा पाठ के कार्यक्रम में शामिल होने की तस्वीरें शेयर की हैं।