ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / महागठबंधन प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में नहीं पहुंचे तेजस्वी, 3 घंटे के बाद...

महागठबंधन प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में नहीं पहुंचे तेजस्वी, 3 घंटे के बाद बताया गया ये कारण

16-Oct-2019 06:11 PM

By Ramesh Rai

SAMASATIPUR:  महागठबंधन की चुनावी सभा में तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे. कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डॉ अशोक कुमार के लिए सभा का आयोजन किया गया था. तेजस्वी के नहीं पहुंचने से लोगों में मायूसी थी.

यह सभा समस्तीपुर लोक सभा के सिंघिया में निर्धारित थी. करीब तीन घंटे तक सभा में मौजूद भारी भीड़ से यह कहा गया कि अब आने वाले है. लेकिन अंत में मंच से यह घोषणा कर दी गई कि हेलीकॉप्टर में खराबी की वजह से नहीं आ पाएंगे.

 काफी सुदूर देहाती इलाके में खासकर हेलीकॉप्टर को देखने के लिए भीड़ आई थी. कुछ महिलाओं ने गुस्से में कहा कि लालू प्रसाद के बेटा आने वाले थे, लेकिन नहीं आए. सुबह से हमलोगों को रोककर रखा गया था. यहां के नेता उनके जहाज से आने की बात कर रहे थे, लेकिन एक ट्रैक्टर तक नहीं आया.