ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / आर्टकिल - 370 हटने के बाद पहली बार PM मोदी करेंगे कश्मीर दौरा,...

आर्टकिल - 370 हटने के बाद पहली बार PM मोदी करेंगे कश्मीर दौरा, इस दिन होगी बड़ी रैली

28-Feb-2024 02:04 PM

By First Bihar

DESK : देश में इन दिनों धारा- 370 को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसकी एक वजह तो हाल ही में रिलीज हुई एक बॉलीवुड फिल्म है तो दूसरी वजह आगामी महीनों में होने वाला लोकसभा का चुनाव भी कहा जा रहा है। ऐसे में इन तमाम चर्चा के बीच जो बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है वह ये है कि पीएम मोदी आर्टकिल - 370 हटने के बाद पहली बार श्रीनगर का दौरा करने वाले हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने कश्मीर का दौरा करने वाले हैं। आर्टकिल- 370 हटाने के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा होगा। केंद्र की सरकार ने 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष दर्जा को समाप्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने जम्मू-कश्मीर दौरे पर अनंतनाग जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।


वहीं, प्रधानमंत्री 7 मार्च को श्रीनगर में एक रैली को संबोधित करेंगे और अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेंगे। जम्मू-कश्मीर बीजेपी प्रमुख रविंदर रैना ने कहा, "यहां के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि प्रधानमंत्री आएं और उन्हें संबोधित करें। अब 7 मार्च को वह एक रैली को संबोधित करेंगे।"


आपको बताते चलें कि, यह जनसभा भाजपा के प्रचार अभियान के हिस्से के तहत होगी। वर्तमान योजना के अनुसार, शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र को प्रधानमंत्री की यात्रा के स्थल के रूप में अंतिम रूप दिया गया है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान कई स्थानों पर वाहनों की औचक जांच कर रहे हैं। हालांकि, जगह और समय को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है।