ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका

आरा कोर्ट में पवन सिंह के तलाक मामले पर हुई सुनवाई, दोनों ने कहा..साथ नहीं रहना

26-May-2022 04:12 PM

ARRAH: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। गुरुवार को पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह आरा के फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए पहुंचे थे। पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। इस दौरान दोनों ने अदालत के समक्ष अपनी बात को रखा। कोर्ट के सामने दोनों ने कहा है कि वे एक-दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते।


पवन सिंह के वकील सुदमा सिंह के मुताबिक दोनों ने साथ नहीं रहने की बात कही है। सुदामा सिंह ने बताया कि कोर्ट ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़े रहे। करीब 20 मिनट तक दोनों ने कोर्ट के समक्ष अपनी बात को रखा। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुलह का सुझाव दिया है। कोर्ट ने 21 जून को काउंसलिंग की अगली तारीख निर्धारित की है।


इससे पहले बीते 28 अप्रैल को पवन सिंह की अर्जी पर कोर्ट ने सुनवाई की थी लेकिन पवन सिंह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। कोर्ट ने सुनवाई की तिथि 26 मई निर्धारित करते हुए पवन सिंह को उपस्थित होने का आदेश दिया था। पिछली सुनवाई के दौरान आरा फैमिली कोर्ट में पहुंची ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। वे पिछले कई महीनों से अपने मायके में रह रही हैं। ज्योति सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके पति पवन सिंह ने उनका दो बार गर्भपात कराया था। 


बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी ज्योति सिंह से की थी। साल 2018 में दोनों की शादी हुई थी लेकिन थोड़े वक्त पहले पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी खत्म करने के लिए तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दाखिल कीथी। पवन सिंह की पहली पत्नी की मौत मुंबई में हो चुकी है। इस मामले में पवन सिंह के ऊपर सवाल खड़े हुए थे लेकिन मामला रफा-दफा हो गया बाद में पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से शादी की लेकिन अब वह ज्योति सिंह के साथ भी नहीं रहना चाहते हैं।