बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका
13-Jun-2022 12:44 PM
BHOJPUR: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी बीच भोजपुर जिले के एक थानेदार का वीडियो भी इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जब मामला बिहार पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा तो मामले की जांच की गई। मुख्यालय के निर्देश पर एसपी संजय कुमार सिंह जांच के लिए खुद ही थाने में पहुंच गए। जब थानाध्यक्ष से जवाब मांगा गया तो उन्होंने ऐसी बात कही कि एसपी भी सुनकर चौंक गए।
मामला आरा के मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का है। वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष शर्ट उतारे थाना में बैठकर ड्यूटी कर रहे है। इस बारे में थानाध्यक्ष ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनके शरीर में एलर्जी जैसा हुआ है। उन्होंने डाक्टर को दिखाया था। डाक्टर ने कपड़े को लेकर सलाह भी दी थी। वायरल वीडियो नौ जून का बताया जा रहा है। इसमें थानाध्यक्ष शर्ट उतारकर लोगों की शिकायत सुन रहे हैं। उनके अलावा थाना में चार-पांच लोग कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
रविवार को एसपी ने खुद मुफस्सिल थाना पहुंचकर पूरे मामले का संज्ञान लिया। थानाध्यक्ष ने सफाई देते हुए कहा कि एक रोज पहले डाक्टर से दिखाए थे। शरीर में खुजली हो रहा था। इसलिए शर्ट पहनने में परेशानी हो रही थी। कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल करने के लिए तरह-तरह का पोस्ट बनाकर वायरल कर रहे हैं।