हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
21-Nov-2019 05:53 PM
By K K Singh
ARA : अश्वारोही सैन्य पुलिस का शताब्दी समारोह आरा में धूमधाम से मनाया गया. आरा के एमएमपी मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. माउंटेड मिलिट्री पुलिस की परेड की सलामी के बाद सीएम ने कहा कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए बिहार अश्वारोही सैन्य पुलिस की बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि 1919 के अक्टूबर महीने में एमएमपी का स्थापना हुआ था. सीएम ने कहा कि लॉ एंड आर्डर की लगातार समीक्षा होती रहती है, लेकिन आधुनिकता के बावजूद भी पुराने तौर तरीकों को कायम रखना उतना ही आवश्यक है.
इस कार्यक्रम के अवसर पर घुड़सवार दस्तों की ओर से जम्पिंग हॉर्स शो का प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अश्वारोही सैन्य पुलिस के कई पदाधिकरियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया. शताब्दी समारोह में सीएम ने स्मारिका का विमोचन भी किया. इस यादगार समारोह में शामिल होने पर सीएम ने ख़ुशी जताई. सीएम ने कहा कि 1950 में देश के पहले प्रधानमंत्री ने इस बल को सम्मानित किया था. यह हमारे लिए गौरव की बात है.
सीएम ने कहा कि आरा एक ऐतिहासिक जगह है. यह बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती है. अश्वारोही सैन्य पुलिस के इस अनोखे प्रदर्शन ने कुंवर सिंह और महाराणा प्रताप की याद दिला दी. सीएम ने कहा कि इस आधुनिक युग में भी पुरानी परंपरा को बनाये रखिये और इसका विस्तार कीजिये. इसके लिए जितनी भी धनराशि की जरूरत पड़ेगी. राज्य सरकार पैसे उपलब्ध कराएगी. सीएम ने कहा कि उन्होंने इस बात को महसूस किया कि अश्वारोही सैन्य पुलिस की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है और यह सदैव रहेगी. इस अवसर पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सीएम को अंगवस्त्र और प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया.