पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
20-Jan-2021 01:56 PM
By K K Singh
ARA : इस वक़्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है, जहां ग्रामीणों ने पुलिस की टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में कई पुलिसवालों को चोटें आई हैं. छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला करने की बात सामने आ रही है.
घटना भोजपुर जिले के बिहियां थाना इलाके की है, जहां तेघड़ा गांव छापेमारी करने गई बिहियां थाना की टीम को ग्रामीणों ने निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि गांजा तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी. इस दौरान ग्रामीणों ने उनके ऊपर हमला कर दिया और चोर-चोर कहकर उन्हें पीटने लगे.
इस हमले तक़रीबन आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना मिल रही है, जो भोजपुर जिले के बिहियां थाने में पोस्टेड हैं. आपको बता दें कि आये दिन पुलिसवालों को निशाना बनाया जा रहा है. मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा में भी पुलिसवालों को पीटा गया था. अब ऐसी ही एक घटना भोजपुर जिले में घटी है.
घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिसवालों के ऊपर हमला करने वालों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा और उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.