मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
12-Nov-2019 04:58 PM
By K K Singh
ARA : आधुनिक समय में भी यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि बाल विवाह की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला आरा का है. जहां एक लड़की ने भोजपुरी एसपी से वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी शादी रुकवाने की गुहार लगाई है. दरअसल नाबालिग लड़की के माता-पिता उसकी शादी जबरदस्ती करा रहे हैं. दसवीं क्लास की छात्रा ने भोजपुर पुलिस कप्तान से न्याय के लिए गुहार लगाई है.
परिजनों ने घर में किया कैद
एक समय शिक्षा के प्रचार के साथ-साथ भारतीय समाज से बाल विवाह की प्रथा समाप्त हो चुकी थी लेकिन अब अचानक से ऐसी घटना सामने आई है. आरा के नवादा थाना इलाके की रहने वाली एक लड़की ने भोजपुर एसपी सुशील कुमार से गुहार लगाईं है. लड़की अभी 10th क्लास में पढ़ती है और उसके परिजन दुगने उम्र के लड़के से शादी करा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक शादी का विरोध करने पर परिजनों ने उसे घर में बंद कर दिया है.
एसपी सुशील कुमार ने की फौरन कार्रवाई
कुछ वर्षों से बाल विवाह एक भयंकर समस्या बनी हुई है. समाज सुधारकों की लाखों कोशिशों के बावजूद भी लोगों में अज्ञानता दिखाई दे रही है. मामला सामने आने के बाद भोजपुर के पुलिस कप्तान सुशील कुमार ने फौरन कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि मामले की छानबीन जल्द की जाये. उन्होंने फोन पर बताया कि लड़की की पहचान की जा रही है. उसके परिजनों के बार में पता लगाया जा रहा है. एसपी ने बताया कि बाल विवाह कानूनन जुर्म है. पुलिस बच्ची के साथ न्याय करेगी.
लड़कियों के सपने हो जाते हैं खोखले
यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लड़कियों की गुडियों से खेलने की उम्र अभी गई भी नहीं कि परिजन उनका घर बसाने के बारे में सोचने लगते हैं. वैसे तो ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रथा एक कीड़े की तरह है. जो लड़कियों के सपने को दीमक की तरह खोखला कर देती है. अशिक्षित लोग आज भी छोटी बच्चियों के ऊपर शादी करने का दबाव बना रहे हैं. बाल विवाह के कई कारण होते हैं. कई बार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे लोग भी लड़कियों के सपनों को समाज के कहने-सुनने के बारे में सोचकर बर्बाद कर देते हैं.