ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

आरा में मिला एक और कोरोना मरीज, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

आरा में मिला एक और कोरोना मरीज, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

14-May-2020 09:53 PM

ARA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. भोजपुर में भी कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है. जहां एक और कोरोना मरीज के मिलने की पुष्टि प्रशासन की ओर से की है. फर्स्ट बिहार के साथ बातचीत में आरा सदर एसडीओ अरुण प्रकाश ने इस नए मरीज के मिलने की पुष्टि की है. भोजपुर में इस नए मरीज के मिलने के साथ ही जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 29 हो गई है. हालांकि जिलेवासियों के लिए राहत की खबर ये है कि इनमें से 18 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. लिहाजा भोजपुर में 62.06 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं. 


आरा एसडीओ ने की पुष्टि
आरा सदर एसडीओ अरुण प्रकाश ने फर्स्ट बिहार को बताया कि भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड से एक नया मरीज मिला है. उन्होंने बताया कि यह मरीज कोरी पंचायत का रहने वाला है. भोजपुर के डीपीओ अफसर ने फर्स्ट बिहार को बताया कि यह मरीज प्रवासी मजदूर है. जो हाल ही में दिल्ली से लौटा था. इसकी उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि फिलहाल उस मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. जहां इसकी इलाज चल रही है.


बिहार में 990 मरीज
बिहार में अब तक कुल 990 मरीज सामने आ चुके हैं. बिहार में सभी जिले अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मी तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक 400 मरीज ठीक हो चुके हैं. जबकि 7 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में पटना के 2 लोग शामिल हैं. इसके अलावा मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है.