ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

बखोरापुर मंदिर में दर्शन करेंगे राज्यपाल फागू चौहान, रविवार को मेगा हेल्थ कैंप का उद्घाटन करने जायेंगे आरा

बखोरापुर मंदिर में दर्शन करेंगे राज्यपाल फागू चौहान, रविवार को मेगा हेल्थ कैंप का उद्घाटन करने जायेंगे आरा

19-Oct-2019 09:14 PM

ARA : भोजपुर जिले के बखोरापुर स्थित भव्य काली मंदिर में राज्यपाल देवी की प्रतिमा का दर्शन करेंगे. रविवार को मेगा हेल्थ कैंप के उद्घाटन करने आरा पहुंच रहे महामहिम कार्यक्रम से पहले मां काली का आशीर्वाद लेंगे. राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शनिवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया. 


राज्यपाल फागू चौहान रविवार को भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित बखोरापुर काली मंदिर पहुंचने वाले हैं. जिसको लेकर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि बखोरापुर मंदिर परिसर में भी अस्थायी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. सुरक्षा व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में अपर समाहर्ता और पुलिस पदाधिकारी के रूप में पीरो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रहेंगे. 

महामहिम फागू चौहान मेगा हेल्थ कैंप का उद्घाटन करेंगे. इस मेगा हेल्थ कैंप में इलाज के लिए लगभग 30 हजार लोगों ने रेजिस्ट्रेशन कराया है. भोजपुर पुलिस कप्तान सुशील कुमार ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आरा के कई वरीय पदाधिकारियों को लगाया गया है. एसडीओ, एसडीपीओ और यातायात उपाधीक्षक को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.