बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
21-Dec-2021 04:14 PM
DESK: संसद के शीतकालीन सत्र के 17वें दिन आज बीजेपी के मंत्री खुद अपनी ही पार्टी के सांसद के सवालों में घिरते दिखे। बिहार में रोजगार की स्थिति पर ग्रामीण और पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज सिंह संसद को जानकारी दे रहे थे। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गिरिराज सिंह ने आंकड़ों के साथ बताया कि बिहार में कितने लोगों को सरकार ने प्रशिक्षण दिया और कितनों को रोजगार दिया गया। लेकिन तभी इसी दौरान बीजेपी के ही सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सवाल किया कि यदि बिहार में इतना रोजगार है तो करोड़ों लोग दूसरे प्रदेशों में काम क्यों कर रहे हैं? बिहार छोड़कर बाहर क्यों चले गये?
गिरिराज सिंह को घेरते हुए BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी ने संसद में कहा कि DDU GKY में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार दिया गया है। जब इतनी बड़ी संख्या में जब बिहार के लोगों को रोजगार मिल ही रहा है तो आखिर बिहार के चार करोड़ लोग बिहार छोड़कर बाहर क्यों चले गये और नीति आयोग बिहार को पिछड़ा क्यों कह रहा है।
रुडी ने यह भी कहा कि हम आप दोनों पिछड़े श्रेणी में क्यों आ जा रहे है माननीय मंत्री जी बताए कि जब आपका रोजगार इतना कामयाब है तो कहा ऐसी कमी है कि बिहार के चार करोड़ लोग महाराष्ट्र में मजदूरी कर रहे हैं बिहार के 4 करोड़ लोग पंजाब में मजदूरी कर रहे हैं बिहार के चार करोड़ लोग जम्मू करोड़ में जाकर जान गंवा रह हैं। बिहार इतना ही ज्यादा प्रगतिशील हो गया है तो इतनी बड़ी संख्या में लोग बिहार से बाहर क्यों जा रहे हैं।
वही राजीव प्रताप रूडी के सवालों का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि माननीय सदस्य बड़े वशिष्ट सदस्य है इन्होंने जो चिंता जाहिर की है वो पूरे बिहारवासी की चिंता है हम सब भी इसे लेकर चिंतित है लेकिन भारत सरकार की ओर से जो योजना चलाई जा रही है वो मैंने मंत्री जी को बताने का काम किया है।