ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

अपने आवास से पैदल चितकोहरा पुल गये तेजप्रताप, दलित बस्ती के लोगों से मिलकर बोले.. लालू प्रसाद ने गरीबों को बसाने का काम किया जबकि नीतीश सरकार ने उजाड़ने का..

अपने आवास से पैदल चितकोहरा पुल गये तेजप्रताप, दलित बस्ती के लोगों से मिलकर बोले.. लालू प्रसाद ने गरीबों को बसाने का काम किया जबकि नीतीश सरकार ने उजाड़ने का..

26-Sep-2021 05:55 PM

PATNA: पटना के चितकोहरा पुल के पास चलाए गये अतिक्रमण हटाओं अभियान को लेकर दलित बस्ती के लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। अपनी शिकायत को लेकर वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के आवास पर पहुंच गये और मदद की गुहार लगायी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं जिन्होंने तेजप्रताप के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। 


तेजप्रताप ने आवास पर आए दलित बस्ती के लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। जिसके बाद तेजप्रताप लोगों के साथ खुद पैदल मार्च करते हुए चितकोहरा पुल के नीचे पहुंचे गये। इस दौरान जन शक्ति परिषद के अध्यक्ष प्रशांत प्रताप यादव और राष्ट्रीय प्रवक्ता बबलू सम्राट भी साथ थे।


दलित बस्ती के लोगों ने तेजप्रताप को हुए नुकसान से अवगत कराया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर सरकार गरीबों को हटाना चाहती है। सरकार ने दलित बस्ती में रहने वालों का घर उजाड़ दिया है। अब वे खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। बाल बच्चों को लेकर अब वे कहां जाएंगे।


वही लोगों से मिलने के बाद तेजप्रताप ने कहा कि एक समय था जब हमारे नेता लालू प्रसाद यादव गरीबों को बसाने का काम करते थे और एक समय आज है जब बिहार के मुखिया नीतीश कुमार गरीबों को उजाड़ने का काम कर रहे हैं। तेजप्रताप ने यह भरोसाा दिलाया कि यदि सरकार ने जल्द इन्हें बसाने की व्यवस्था नहीं की तब वे धरना पर बैठेंगे और सरकार के समक्ष इस मांग को रखेंगे।