ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद

सिर्फ अपने आस-पास रहने वालों को ही सुरक्षा देते हैं नीतीश, बोले RCP...हमें बर्बाद करने की मिल रही धमकी

04-Sep-2023 07:27 PM

By First Bihar

NALANDA: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पोते को गोली मारने के दौरान आरसीपी सिंह को भी देख लेने की धमकी अपराधियों ने दी थी। अब आरसीपी सिंह की सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है। आरसीपी सिंह ने कहा कि उनके पोते को गोली मारने की धमकी दी गयी थी और फिर उसे गोली मारी गई। इस दौरान हमें भी बर्बाद करने का धमकी दी गयी। इसके बारे में नीतीश सरकार को सोचना चाहिये की उनके राज्य में यह हो क्या रहा है? 


आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ अपने आस-पास के लोगों को ही सुरक्षा देते हैं। हम जैसे लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते। कल मेरे पोते को गोली मारी गयी थी और हमें भी बर्बाद करने की धमकी दी गयी थी। लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी हमसे बात करना भी मुनासिब नहीं समझे। जब की हम जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री के अलावे बिहार सरकार मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। लेकिन हमारी सुरक्षा की चिंता उन्हें नहीं है। क्योंकि अब हम जेडीयू छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। सरकार अगर सुरक्षा नहीं उपलब्ध कराती हैं तो कोई बात नहीं। हम भगवान पर विश्वास करने वाले लोग हैं। जनता मेरे साथ है जनता ही हमारी सुरक्षा करेगी। 


आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। अपराधियों का हौसला इस कदर बढ़ा हुआ है कि प्रदेश में दहशत का माहौल है। जेडीयू के नेताओं को जेड कैटगरी की सुरक्षा मिली हुई हैं जबकि मेरे पास सिर्फ एक सिपाही है। असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों में डर बढ़ रहा है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखना होगा।


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सब कुछ अस्थायी है इसलिए जरूरी है कि सिर्फ अपने लोगों को सुरक्षा नहीं देनी चाहिए। दूसरों के बारे में भी सोचना चाहिए। ना हम घबराने वाले हैं और ना ही हमारे समर्थक घबराने वाले है। केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों को यह तय करना है इस संबंध में हम क्या कहेंगे? सुरक्षा व्यवस्था को हम स्टेटस सिंबल के रूप में नहीं लेते है। काम करने में कोई बाधा नहीं हो यह हम चाहते हैं। 


गौरतलब है कि सिलाव थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के पास अपराधियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पिंटू कुमार को गोली मारी थी। आरसीपी सिंह ने बताया था कि पिंटू कुमार उनके पोते हैं। जिन लोगों पर गोली मारी है वो जदयू के आदमी हैं जो नालंदा में एक मंत्री के काफी करीबी बताए जा रहे हैं। पिंटू अभी खतरे से बाहर हैं। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार में मुझसे राजनीतिक रूप से लड़ने की ताकत नहीं है। इनकी पार्टी जेडीयू के लोग इतने बौखलाए हुए है कि अब मेरे रिश्तेदारों को गोली मार रहे हैं और हमें भी धमकी दे रहे हैं।

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट..