कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
21-Feb-2024 03:06 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में गठबंधन लगभग तय हो गया है. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश में साथ लड़ने के लिए तैयार हैं. इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। सूत्रों के मुताबिक, सपा के साथ गठबंधन में प्रियंका गांधी ने अहम भूमिका निभाई। प्रियंका ने अखिलेश से फोन पर बात की और इसके बाद ही गठबंधन फाइनल हो सका।
वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन होना तय बताया है। उन्होंने दो घंटे में पता चलने की बात भी कही। अब तक के घटनाक्रम के बारे में उनका कहना था कि अंत भला तो सब भला। वहीं, बदायूं से धर्मेंद्र यादव का टिकट काटने के बारे में अखिलेश बोले- वह चुनाव लड़ेंगे, चाचा भी लड़ेंगे। कहां से, इसके बारे में जल्द पता चल जाएगा।
इसके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य के आइएनडीआइए का हिस्सा बनने के बारे में उनका कहना था कि यह गठबंधन अब बहुत आगे निकल चुका है। सलीम इकबाल शेरबानी के नाराज होने के बारे में बोले, सपा का प्रयास रहेगा कि सबको साथ रखा जाए। अभी सभी को जो नहीं दे पाए। कोशिश रहेगी, समय आने पर सभी को देंगे।
उधर, सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं। इसमे रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया हैं। बुलंदशहर या मथुरा में से एक सीट कांग्रेस लौटा देगी और उसके बदले में श्रावस्ती लेगी। अखिलेश यादव ने इस पर लगभग सहमति दे दी है।