छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
25-Oct-2022 12:55 PM
SIWAN: खबर सिवान जिले की है, जहां एक ट्रक ने गश्ती पर लगे मुफस्सिल थाने की गाड़ी में ठोकर मार दी। घटना की चपेट में आने से थाने का बोलेरो पूरी तरह टूट गया। वहीं, एएसआई रमेश कुमार समेत कई होमगार्ड जवान को गंभीर चोटें भी आई है। ये सभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना उस वक्त की है, जब देर रात यानी 12:30 बजे दिवाली की धूम थी। घायलों को सिवान के सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दरअसल, रात में मुफस्सिल थाने के ASI रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम सिधवल-जमसिकरी के तरफ गश्ती कर रही थी। तभी सामने से एक ट्रक आया और थाने की बोलेरो में टक्कर मार दी।
घटना को लेकर एएसआई रमेश ने बताया कि वो लोग सिधवल मोड़ पर बोलेरो को खड़ी कर बैठे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने बोलेरो में ठोकर मार दी। जिस ट्रक से ये हादसा हुआ है उसका नंबर BR3G7121 है। घटना में होमगार्ड के जवान अरविंद, अंकेश, सोनू घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं।