बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
12-Aug-2024 01:49 PM
By First Bihar
JAMAUI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान पर नहीं बन आती हो या फिर मौत की खबरें नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, गिद्धौर जमुई मुख्य राजमार्ग पर गंगरा मोड़ के कर्बला के निकट सड़क दुर्घटना के कारण बंझुलिया गांव निवासी गणपत रावत के 20 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की मौत हो गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने शव को मुख्य मार्ग पर रखकर बड़े मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। इससे आस पास के लोगों को भी कठनाई का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के पतसंडा पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले बंझुलिया गांव निवासी गणपत रावत के इकलौते पुत्र 20 वर्षीय सचिन कुमार की तेज रफ्तार रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा परिजनों को इसकी सूचना मिलते ही परिजनों द्वारा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सचिन कुमार को इलाज हेतु दिग्विजय सिंह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि सदर अस्पताल से पटना इलाज हेतु ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इधर घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों एवं आक्रोशित परिजनों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर एक घंटे तक मुख्य राजमार्ग को जाम कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा समझा बुझाकर आक्रोशित लोगों को सड़क से हटाया गया। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी परिजनों को हरसंभव मदद करने की बात कही गई।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...