ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, जमुई रेलवे स्टेशन पर...

अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, जमुई रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

04-Jan-2024 09:25 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां रेलवे स्टेशन पर खड़ी अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच A1 के ब्रेक शू में अचानक आग लग गई। जिसके कारण स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। करीब एक घंटे तक ट्रेन जमुई रेलवे स्टेशन पर ही रुकी रही। वही कई अन्य गाड़ियों के परिचालन पर भी खासा असर देखने को मिला।


बता दें कि अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन झाझा स्टेशन के बाद डायरेक्ट पटना जंक्शन रूकती है। चौराहा स्टेशन से ही यात्रियों को ट्रेन में खराबी महसूस हो रही थी अचानक जमुई स्टेशन पर आकर ट्रेन रुक गई। ब्रेक शो में आग लगने के कारण पूरे बोगी धूआं से भर गया। जिसके बाद किसी तरह दर्जनों फायर यंत्रों की मदद से आग बुझाया गया।


जमुई स्टेशन के पास 22135 अप अनन्या एक्सप्रेस एसी  बोगी ए 1 कोच  के ब्रेक शू में अचानक आग लग गई। जिसके बाद ट्रेन में काफी अफरा-तफरी मच गई। हालांकि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी घटना होने से बच गई। यह घटना जमुई स्टेशन के पास हुई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


जानकारी के अनुसार कोलकाता से आ रही अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन जब जमुई स्टेशन पहुंची तो ट्रेन के A 1 एसी टू टायर बोगी के नीचे स्थित ब्रेक शू में आग लग गई। आग की लपटे अचानक तेज होने लगी और धुंआ पूरे स्टेशन परिसर में फैलने लगा। अचानक लगी आग से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग बोगी खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।


वहीं स्थानीय स्तर पर आग को ट्रेन में रखे कई अग्निशमन यंत्र से बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इधर  यात्रियों एवं रेलवे कर्मियों की सूझबूझ से आग को नियंत्रित कर लिया गया।आग पर काबू पाने के बाद यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने राहत की सांस ली।कोच स्टाफ सुजय सरकार ने बताया कि ब्रेक शू गरम हो गया और आग लग गया।आग लगने के बाद गाड़ी बंद हो गई। धुआं निकल रहा था जिससे पता चला की आग लग गई।


जमुई जीआरपी प्रमोद कुमार बताया कि अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन ब्रेक शू में आग की चिंगारी निकल रहा था। यह आग ब्रेक शू के घर्षण से लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। वही जीआरपी पंकज कुमार ने बताया कि ट्रेन के ब्रेक शू में शाम 7:15 पर आग लगी थी। जिससे कारण यह ट्रेन लगभग 1 घंटे तक जमुई स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन को 8:10 पर पटना के लिए प्रस्थान किया गया है। वही ट्रेन के गार्ड एस.के चौरसिया ने बताया कि ब्रेक जाम होने के कारण यह घटना हुई।news imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image

news imagenews image

news image