रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
07-Nov-2019 04:12 PM
PATNA : जेल में बंद विधायक अनंत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके करीबी सांसद ललन सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया है. अनंत सिंह ने कहा है कि झूठे मामले में उन्हें फंसाया गया है. बाढ की ASP लिपि सिंह मोहरे के तौर पर काम कर रही है.
कोर्ट में पेशी के दौरान बोले अनंत सिंह
बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पुलिस ने भागलपुर जेल में रखा है. आज उन्हें पेशी के लिए पटना कोर्ट में लाया गया था, जहां सीजेएम की अदालत में उन्हें पेश किया गया. इसी दौरान अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है. उनके खिलाफ सारी साजिश बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू सांसद ललन सिंह ने मिलकर रची है. अनंत सिंह ने कहा कि बाढ की ASP लिपि सिंह सत्ता में बैठे लोगों की मोहरे का काम कर रही है.
मेरे घर में AK-47 रखकर फंसाया गया
अनंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने उनके घर में AK-47 रायफल और ग्रेनेड प्लांट किया. इसके बाद छापेमारी का दिखावा करके उन्हें फंसाया गया. विधायक ने कहा कि उन्हें सरकार का विरोध करने की सजा मिल रही है. गौरतलब है कि अनंत सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान जदयू का विरोध किया था. उनकी पत्नी नीलम देवी ने जदयू के उम्मीदवार के ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था. चुनाव के दौरान ही अनंत सिंह को सबक सिखा देने की चेतावनी दी गयी थी. चुनाव खत्म होते ही पूरी पटना पुलिस अनंत सिंह पर टूट पड़ी थी.