Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल
22-Sep-2019 07:19 PM
PATNA: गर्दनीबाग में जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर न्याय मंच ने महाधरना दिया. महाधरना में कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए.
धरना में शामिल लोगों ने राज्य सरकार से आनंद मोहन को गांधी जयंती पर रिहा करने की मांग करते हुए कहा कि आनंद मोहन की सजा लगभग पूरी हो चुकी है. 2007 में ही आनंद मोहन को आजीवन कारावास की सजा मिली थी. उसके पहले भी कई महीने वह इसी केस में जेल में बीता चुके हैं.
महाधरना का नेतृत्व न्याय मंच के संयोजक मनोज लाल दास ने कहा कि मंच का स्पष्ट मानना है की समाजवादी विचारधारा के मानने वाले गांधी, लोहिया, जेपी के सिद्धांतों पर चलने वाले विधायक और सांसद रह चुके आनंद मोहन जिस केस में आज सजा काट रहे हैं उसमें वह निर्दोष हैं, लेकिन न्यायलय ने उन्हें जो सजा दिया उसको स्वीकार कर उन्होंने न्यायपालिका के निर्देश का सम्मान किया. आजीवन कारावास की सीमा 14 साल की होती है और जेल मैन्युअल में प्राप्त छुटों को अगर जोड़ दिया जाए तो उनकी सजा कब की पूरी हो चुकी है. मोहन ने आज तक ना तो कभी पैरोल लिया ना ही जेल के नियमों के खिलाफ कोई कार्य किया. राज्यपाल और सीएम को ज्ञापन दे कर गांधी की पावन जयंती के अवसर पर उन्हें रिहा करने की मांग की है.