Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
03-Nov-2023 02:31 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर अब जनवरी में फाइनल सुनवाई होगी. मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन बिहार सरकार के वकील ने पहले ही समय मांग लिया. सुप्रीम कोर्ट की बेंच के समक्ष याचिका दायर करने वालों के वकील ने इस पर आपत्ति जतायी. इसके बाद कोर्ट ने कहा कि वह सर्दियों की छुट्टी के बाद पूरे दिन इस मामले पर सुनवाई करेगी.
बता दें कि आनंद मोहन की जेल से रिहाई के खिलाफ पूर्व डीएम जी. कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने सप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है. इस पर आज जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच में सुनवाई होनी थी. सुनवाई से पहले ही बिहार सरकार के वकील गोपाल सिंह ने कोर्ट के साथ साथ दूसरे पक्षों के वकीलों को पत्र भेजा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए इस मामले पर सुनवाई को दो सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया जाये.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान उमा कृष्णैया की ओर से पेश हुए वकील रितुराज कुमार ने कोर्ट से तत्काल सुनवाई करने की मांग की. उन्होंने कोर्ट से कहा कि आनंद मोहन को राजनीतिक फायदे के लिए गलत तरीके से जेल से रिहा किया गया है औऱ वे जेल से निकल कर राजनीतिक कार्यों में लगे हैं. उमा कृष्णैया के वकील रितुराज कुमार ने कहा कि राज्य सरकार बार-बार इस मामले पर सुनवाई को टालने की कोशिश कर रही है.
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि वह अगली तारीख पर इस मामले को विस्तार से सुनेगी. कोर्ट ने राज्य सरकार के वकील से भी कहा कि अगली तारीख पर सारी तैयारी कर के आय़ें. सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस मामले की सुनवाई के लिए सर्दी की छुट्टियों के बाद की तारीख रखने का निर्देश दिया है. जनवरी में इस मामले पर सुनवाई होगी.