हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
04-Nov-2019 09:17 AM
PATNA : राज्य में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चल रहे निर्माण कार्य में गड़बड़ी को नगर विकास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने पकड़ लिया है। आनंद किशोर ने विभागीय सचिव का पद संभालने के बाद पहली समीक्षा बैठक में ही नमामि गंगे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग करने वाली पीएमयू यानी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के कामकाज पर सवाल उठाए हैं।
बिहार के अंदर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के ताज चल रहे हैं काम पर नगर विकास विभाग ने असंतोष जताया है। पहाड़ी एसीपी का निर्माण कर रही कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में 41 फ़ीसदी से अधिक काम पूरा कर लेने का दावा किया था जबकि पीएमयू की रिपोर्ट में फिजिकल वर्क 29 फ़ीसदी ही बताया गया है।
आपको बता दें कि बिहार के अंदर चल रही नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चल रहे काम पर पहली बार उस वक्त सवाल उठे थे जब जलजमाव की वजह से पटना डूब गया। राज्य सरकार के अधिकारियों ने इस बात के संकेत दिए थे कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत काम करने वाली कंपनी ने जैसे तैसे निर्माण किया जिसकी वजह से पुराने नाले ध्वस्त हो गए। अब नगर विकास विभाग ने इस पूरे मामले में पटना के साथ-साथ भागलपुर बेगूसराय, मोकामा, नवगछिया और बख्तियारपुर में भी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे काम पर जवाब मांगा है।