ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / 'छोटे सरकार' पर सरकार का एक और वार, अनंत सिंह के कब्जे वाली...

'छोटे सरकार' पर सरकार का एक और वार, अनंत सिंह के कब्जे वाली रूट पर सरकारी बसों का परिचालन शुरू

11-Aug-2019 11:35 AM

By 2

BARH : एक बस के परिचालन की शुरूआत हो और उसमें सांसद, राज्य सरकार के दो मंत्री और विधायक सब मौजूद हों. बताने की जरूरत नहीं कि ये बस जरूर बेहद खास होगी. बाढ़ से बिहारशरीफ के लिए आज पथ परिवहन निगम की बस चली तो उसके उद्घाटन में ललन सिंह, परिवहन मंत्री संतोष निराला, सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार से लेकर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू सब मौजूद थे. लोग समझ रहे थे ये बस खास है. ये बस छोटे सरकार को वश में करने की सरकार की कवायद है. बाढ़-बिहारशरीफ बस का खेल क्या है दरअसल बाढ़ से लेकर बिहारशरीफ तक बस तो पहले ही चला करती थीं. लेकिन इस रूट पर सिर्फ एक ही लेवल का बस चलता था. लोगों के मुताबिक बाढ़ से बिहारशरीफ रूट पर सिर्फ अनंत सिंह एंड कंपनी की ही बस चलती थी. लोकसभा चुनाव के बाद अनंत सिंह पर हाथ धोकर पड़े सरकारी अमले ने इस एकाधिकार को तोड़ने के लिए आज से सरकारी बसों का परिचालन शुरू करा दिया. सांसद ललन सिंह की पहल पर बाढ से लेकर बिहारशऱीफ तक पर्याप्त संख्या में सरकारी बसों का परिचालन शुरू हो गया. मंत्री नीरज कुमार की जुबान से निकली दिल की बात बस परिचालन के उद्घाटन में सांसद ललन सिंह के अलावा परिवहन मंत्री संतोष निराला, मंत्री नीरज कुमार, विधायक ज्ञानू सिंह और जेडीयू के नेताओं की फौज थी. नीरज कुमार ने कहा कि ये सरकारी बस कुछ लोगों को वश में करेगी. लोग इंतजार करें और देखें क्या-क्या होता है. सरकार अवांछित लोगों को ठीक करके ही रहेगी. ललन सिंह ने फिर कही NTPC को दुरूस्त करने की बात उधर, NTPC से भूत भगाने की लगातार कसमें खा रहे ललन सिंह बस के उद्घाटन समारोह में भी इसे नहीं भूले. ललन सिंह ने खुले मंच से दुहराया-NTPC के कुछ अधिकारियों ने बिजली के बजाय पैसे का उत्पादन किया है. उन्हें छोड़ा नहीं जायेगा. सरकरा न सिर्फ उनके कारनामों की जांच करायेगी बल्कि उनकी संपत्ति की जांच CBI और ED से करायी जायेगी. इसका सारा बंदोबस्त किया जा रहा है.