ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

'अमृत काल में ज़िंदा हैं इसी पर सुकून ...' क्राइम और करप्शन पर RJD का तंज कहा -देश में इन दिनों सुबह उठते ही लोग

01-Aug-2024 09:31 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार समेत देश में कानून व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चरम पर है। ऐसे में इस बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय जनता दल लगातार हमलावर है। इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार वे नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही एनडीए  सरकार को 'महाचौपट' बताया तो वहीं राजद ने सोशल मीडिया के एक्स एकाउंट पर पोस्ट शेयर कर एकबार फिर केंद्र की मोदी और राज्य की नीतीश सरकार पर जम कर हमला किया है। राजद ने पोस्ट में लिखा है कि -देश में इन दिनों सुबह उठते ही लोग पहले ये चेक करते हैं कि आज किस परीक्षा का पर्चा लीक हुआ?


राजद ने अपने ऑफिशियल पोस्ट में लिखा है कि देश में इन दिनों सुबह उठते ही लोग पहले ये चेक करते हैं कि आज किस परीक्षा का पर्चा लीक हुआ? फिर ये कि कौन सी ट्रेन कहाँ पटरी से उतरी, या किसी और ट्रेन से लड़ गई, कितने मरे-कितने बचे? बिहार में कई पुल गिरने की घटनाएं सामने आई है, जिसे लेकर पूरे देश में बिहार के किरकिरी हो रही है। 


इसपर राजद ने पोस्ट जारी कर कहा है कि फिर ये कि 2014 के बाद बना कौन सा पुल किस नदी में गिरा? इसके अलावा दिल्ली हुए कोंचिग सेंटर में छात्रों की मौत पर राजद ने कहा है कि - फिर ये कि कौन सी कोचिंग में आग से, डूबने से, या करेंट लगने से कितने छात्र मर गये?फिर ये कि कहाँ अवैध निर्माणों की वजह से कितना बड़ा भूस्खलन हो गया?उसके बाद ये कि मैं ख़ुद ज़िंदा हूँ या नहीं! हूँ तो ग़नीमत है। 


उधर, राजद ने केंद्र सरकार की अमृत भारत को लेकर भी तंज कसते हुए कहा है कि पुराने भारत में लोगों को सुख सुविधा चाहिए होती थी। नये, अमृत काल में ज़िंदा हैं इसी पर सुकून है। बिहार में बढ़ते अपराध, केंद्र सरकार के अमृत काल  को लेकर राजद लगातार सरकार पर हमलावर है.राजद ने व्यंग्य करते हुए कहा है कि मैं ख़ुद ज़िंदा हूँ या नहीं! हूँ तो ग़नीमत है।