ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / अमित शाह को कमल हासन ने दे डाली चुनौती, तमिल और जलीकट्टू पर...

अमित शाह को कमल हासन ने दे डाली चुनौती, तमिल और जलीकट्टू पर संघर्ष करेंगे

16-Sep-2019 05:55 PM

By 3

CHENNAI : हिंदी दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से दिए गए बयान को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। हिंदी को राष्ट्रभाषा बताए जाने को लेकर अमित शाह ने जो कुछ भी कहा उसका साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने भी विरोध किया है। कमल हासन ने अमित शाह को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि किसी के थोपे जाने से देश में एक भाषा लागू नहीं हो सकती, तमिल हमारी मातृभाषा है और जलीकट्टू से शुरू हुई लड़ाई असल में तमिल भाषा पर जाकर खत्म होगी। कमल हासन ने एक वीडियो जारी करते हुए तमिल के समर्थन में अपनी बात रखी है। इस वीडियो में कमल हासन यह कह रहे हैं कि चाहे कोई शाह हो या सुल्तान कोई उनसे भारतीय गणतंत्र बनने के वक्त किया गया वादा तोड़ नहीं सकता। 1950 में भारत गणतंत्र के गठन के वक्त यह वादा किया गया था कि क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति का सम्मान करते हुए उसे सुरक्षित रखा जाएगा।