ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / अमित शाह से मिले बाबूलाल, BJP में JVM के विलय के बाद मरांडी...

अमित शाह से मिले बाबूलाल, BJP में JVM के विलय के बाद मरांडी को मिलेगा बड़ा पद

09-Feb-2020 08:12 AM

RANCHI: जेवीएम प्रमुख और झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने शनिवार की रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. मुलाकात के दौरान बड़े पद का मरांडी को ऑफर दिया गया है. बताया जा रहा है कि अब जेवीएम और बीजेपी में विलय का रास्ता भी साफ हो गया है. 

दिल्ली में की मुलाकात

अमित शाह के सरकारी आवास पर शनिवार की रात मरांडी पहुंचे और दोनों के बीच घंटों बातचीत हुई. इन दोनों नेताओं के साथ साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर भी थे. मरांडी ने भाजपा नेताओं को बताया कि 11 फरवरी को रांची में पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की आयोजित बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो जाएगा और उसके बाद जेवीएम की ओर से बीजेपी को विलय का प्रस्ताव भेजा जाएगा. 

मरांडी को मिलेगा बड़ा इनाम

अपनी पार्टी के विलय करने के बाद मरांडी को भूमिका झारखंड की राजनीति में क्यों होगी इसको लेकर भी मंथन हुआ. मरांडी के शक को दूर करते हुए बीजेपी नेताओं ने उनको कोई बड़ा पद देने का वादा किया है. आगामी राज्यसभा चुनाव पर भी तीनों नेताओं ने चर्चा की. मरांडी ने अमित शाह से आग्रह किया कि वे पार्टी के विलय समारोह में स्वयं शामिल हो. बता दें कि झारखंड में जेवीएम के बाबलाल मरांडी समेत तीन विधायक थे. लेकिन विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव बीेजपी में विलय का विरोध कर रहे थे. विरोध करने वाले दोनों विधायकों को सस्पेंड कर दिया है.