PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
26-Sep-2021 07:10 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होगी। अरसे बाद दोनों नेताओं की मुलाकात होने वाली है लेकिन शाह और नीतीश के बीच यह मुलाकात वन टू वन नहीं होगी। दरअसल केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। नक्सल समस्या को लेकर इस बैठक में व्यापक पैमाने पर चर्चा होनी है। नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियो की बैठक में भाग लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की शाम दिल्ली पहुंचे। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। बैठक में नक्सलवाद की समस्या, प्रभावित इलाकों की स्थिति और वहां के विकास कार्य को लेकर विस्तार से चर्चा होगी।
सीएम नीतीश बैठक में बिहार से संबंधित स्थिति और अपनी बातों को प्रमुखता से रखेंगे। इस बैठक को लेकर बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण और पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल भी दिल्ली पहुंच गये हैं। इस बैठक में दस राज्यों के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। आपको बता दें कि बिहार में फिलहाल 10 जिले नक्सल प्रभावित हैं। इनमें औरंगाबाद, गया, मुंगेर, जमुई, कैमूर, नवादा, लखीसराय, बांका, रोहतास और पश्चिम चंपारण जिले शामिल हैं।
नक्सल प्रभावित बिहार के 10 जिलों में विकास को कैसे पटरी पर लाया जाए। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तौर पर सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल, अस्पताल आदि निर्माण को और बेहतर करने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने को लेकर केंद्र के समक्ष बिहार अपनी मांग रखेगा। खासकर पुलिसिंग को और सशक्त करने पर बैठक में चर्चा होगी।