ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी विधायक अल्पेश ठाकोर ने दिया इस्तीफा

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी विधायक अल्पेश ठाकोर ने दिया इस्तीफा

05-Jul-2019 03:54 PM

By 9

DESK: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. राधनपुर से पार्टी के विधायक और कद्दावर नेता अल्पेश ठाकोर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस पर अपमानित करने का आरोप लगाया है. अल्पेश ठाकोर ने दिया इस्तीफा अल्पेश ठाकोर का विधायक पद से इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है. कारण है कि अल्पेश ठाकोर गुजरात में एक कद्दावर कोली ठाकोर समुदाय के नेता के तौर पर जाने जाते हैं. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान अल्पेश कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्हें राधनपुर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था. गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. बताया जा रहा है कि अल्पेश ने बीजेपी को वोट देने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. वोटिंग के बाद अल्पेश ठाकोर ने कहा कि मैंने अंतर आत्मा की आवाज सुनकर और राष्ट्रीय नेतृत्व को ध्यान में रखकर मतदान किया है. जो पार्टी जन अधिकार खो चुकी है और जिस पार्टी ने हमारे साथ धोखा किया है, उसे मद्देनजर रखकर वोटिंग किया है. बीजेपी में हो सकते हैं शामिल इस्तीफा के बाद अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस नेतृत्व पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी पर भरोसा कर कांग्रेस ज्वाइन  किया था लेकिन उन्होंने हमलोगों के लिए कुछ भी नहीं किया. वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोगों को कांग्रेस में बार-बार अपमानित किया गया. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.