BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
17-Dec-2024 02:17 PM
By First Bihar
PATNA : भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट का चौथे दिन काफी रोचक रहा। आज के दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। इससे पहले आज चौथे दिन फॉलोऑन का विषय चर्चाओं में बना रहा, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद टीम इंडिया 246 रन के आंकड़े को पार करते हुए फॉलोऑन बचाने में सफल रही।
वही, टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप क्रीज पर डटे हुए हैं, जिनके बीच 39 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। इससे पहले बीते कल तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 51 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। टीम इंडिया के टॉप प्लेयर विराट कोहली, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट हो गए। इसके अलावा गाबा के सुपरस्टार कहे जाने वाले ऋषभ पंत भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।
हालांकि, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने कमान संभाली. राहुल ने 84 रन बनाए और जडेजा ने 77 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने दसवें और 11वें क्रम के बल्लेबाज होते हुए भी बैटिंग में परिपक्वता दिखाई। चौथे दिन के समाप्त होने तक आकाशदीप ने 27 रन और जसप्रीत बुमराह 10 रन पर नाबाद हैं। उनकी इस 39 रन की पार्टनरशिप ने भारत को ब्रिसबेन टेस्ट में जीवंत रखा है। फॉलोऑन ना बचने की स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह मैच पर हावी हो जाती, जिससे टीम इंडिया की हार की उम्मीद के अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगता।