ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

बहू से निपटने के लिए लालू-राबड़ी फैमिली ने पार्टी के नेताओं को उतारा, RJD के MLC ने कहा-घर से भाग गयी हैं ऐश्वर्या यादव

बहू से निपटने के लिए लालू-राबड़ी फैमिली ने पार्टी के नेताओं को उतारा, RJD के MLC ने कहा-घर से भाग गयी हैं ऐश्वर्या यादव

16-Dec-2019 01:55 PM

PATNA: बहू ऐश्वर्या यादव को मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने की आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के समर्थन में राजद नेताओं को मैदान में उतार दिया गया है. राजद के दो नेताओं ने एक साथ बहू ऐश्वर्या यादव पर हमला बोला. लालू-राबड़ी फैमिली के बेहद करीबी माने जाने वाले MLC सुबोध राय ने आज कहा कि ऐश्वर्या यादव घर से भाग गयी हैं. 

राबड़ी के समर्थन में नेताओं की बयानबाजी

कल रात लालू-राबड़ी आवास के गेट पर भीषण ठंड में ख़ड़ी होकर फूट-फूट कर रो रही ऐश्वर्या यादव पर हमला बोलने के लिए लालू परिवार के करीबी नेताओं को मैदान में उतारा गया है. सबसे पहले राजद विधायक शक्ति सिंह यादव ने हमला बोला. शक्ति यादव ने कहा कि इस घटना के वक्त वे घर में ही थे. उन्होंने देखा कि ऐश्वर्या यादव ने ही राबड़ी देवी पर हमला कर दिया. ऐश्वर्या यादव के हमले में राबड़ी देवी घायल भी हो गयीं. लेकिन फिर भी राबड़ी देवी ने कुछ नहीं किया. बकौल शक्ति यादव राबड़ी देवी पर हमला करके ऐश्वर्या यादव खुद घर से निकल गयी. किसी ने भी ऐश्वर्या को कुछ नहीं किया.

सुबोध राय ने कहा-ऐश्वर्या घर से भाग गयी

राबड़ी देवी के बेहद करीबी माने जाने वाले राजद के विधान पार्षद सुबोध राय दो कदम आगे निकल गये. सुबोध राय ने मीडिया से कहा “ऐश्वर्या राय खुद घर से भाग गयी हैं. कैसा परिवार है ऐश्वर्या यादव का. राबड़ी देवी जैसी महिला पर आरोप लगा रहा है. कितना गिर गया है ऐश्वर्या का परिवार. “

हालांकि न शक्ति यादव और ना ही सुबोध राय ये बता पाये कि कल रात जब ऐश्वर्या यादव लालू-राबड़ी आवास के बाहर ख़ड़े होकर रो रही थी तब बंगले में ताला किसने मारा था. राबड़ी देवी के घर में अंदर ही नहीं बल्कि बाहर से भी ताला मार दिया गया था. हालांकि गेट पर ढ़ेर सारे गार्ड थे और उनके सामने ऐश्वर्या यादव ये कह रही थीं कि इन गार्ड्स के सामने मुझे धक्के मार कर घर से बाहर निकाला गया. किसी गार्ड ने उनकी बात का खंडन नहीं किया. 

अब तक लालू परिवार के किसी सदस्य ने इस मसले पर कुछ नहीं बोला है. लेकिन नेता बोलने लगे हैं. दिलचस्प बात ये है कि राजद के उन्हीं नेताओं ने ऐश्वर्या यादव पर हमला बोला है जो लालू फैमिली के बेहद करीबी बताये जाते हैं. एमएलसी सुबोध राय के बारे में जगजाहिर है कि राबड़ी देवी की सिफारिश पर उन्हें विधान परिषद चुनाव में पार्टी का टिकट मिला था. शक्ति यादव भी लालू फैमली के करीबी हैं.