ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / ऐसे चुने जा रहे हैं जिला परिषद अध्यक्ष: चुनाव से पहले जिप सदस्यों...

ऐसे चुने जा रहे हैं जिला परिषद अध्यक्ष: चुनाव से पहले जिप सदस्यों को भेज दिया गोवा, मस्ती और माल के साथ कुर्सी की सेटिंग

30-Dec-2021 05:59 PM

BUXAR: बिहार में किसी जिले में जिला परिषद अध्यक्ष बनने के लिए कोई दावेदार कितना खर्च कर सकता है. ये जानना हो तो बक्सर का हाल ले लीजिये. बक्सर में जिला पार्षद अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने के लिए दावेदार अपने समर्थक जिला पार्षदों को नेपाल और गोवा की सैर करा रहे है। गोवा में मस्ती कर रहे पार्षदों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर ये दावा किया जा रहा है कि कुर्सी पर कब्जे का जुगाड़ हो गया है। जिला पार्षदों को फ्लाइट से गोवा ले जाकर मस्ती कराने वाले दावेदार अगर कुर्सी पर बैठ गये तो फिर आगे क्या होगा इसका अंदाजा आप खुद लगा लीजिये।


दरअसल बक्सर के अलग-अलग क्षेत्रों के जिला परिषद सदस्यों या उनके प्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर गोवा में इंज्वाय करते वीडियो और फोटो पोस्ट किया है. इन्हीं पोस्ट में कुछ सदस्य ये दावा कर रहे हैं कि वे जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में गामा पहलवान की पत्नी विद्या भारती को कुर्सी पर बिठा कर ही रहेंगे. इन पोस्ट में दिख रहा है कि गामा पहलवान के समर्थन करने वाले जिला पार्षद गोवा में फुल इंज्वाय कर रहे हैं. कुछ होटल में मस्ती कर रहे हैं तो कई जिला पार्षद, समुद्र में मोटर बोट की ड्राइव कर रहे हैं। 


3 जनवरी को बक्सर में है चुनाव

दरअसल बक्सर में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 3 जनवरी को होगा. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने के लिए समहरणालय सभाकक्ष में नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों की बैठक 11 बजे दिन से बुलाई गई है. पहले उन्हें शपथ दिलायी जायेगी औऱ फिर वोटिंग के जरिये अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा. बक्सर में जिला परिषद अध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है. लिहाजा दो धनबलियों ने अपनी पत्नी को अध्यक्ष बनाने के लिए सारे दांव चल दिये हैं। 


बक्सर जिला परिषद अध्यक्ष के लिए एक उम्मीदवार अरविंद सिंह उर्फ गामा पहलवान की पत्नी विद्या देवी है. वहीं दूसरी उम्मीदवार चक्की के परमानंद की पत्नी सरोज देवी हैं. बक्सर में जो चर्चा हो रही है उसके मुताबिक दोनों दावेदारो ने सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए मोटी रकम के साथ पिकनिक और सैर सपाटे के साथ मस्ती का भी इंतजाम कर दिया है. एक दावेदार अपने समर्थक जिला परिषद सदस्यो को गोवा ले जाकर इंज्वाय करा रहा है तो दूसरा खेमा अपने वोटरों को नेपाल ले गया है। जानकार बताते हैं कि जिला पार्षदों को टूर पर  ले जाने का मूल मकसद ये है कि प्रतिद्वंदी खेमा उनसे संपर्क नहीं साध पाये।