ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / जयपुर से बिहार आ रही डबल डेकर बस आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी, बिहार...

जयपुर से बिहार आ रही डबल डेकर बस आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी, बिहार से काम की तलाश में जयपुर गए 4 की मौत, 60 घायल

28-Nov-2019 09:04 AM

PATNA : जयपुर से बिहार आ रही डबल डेकर बस आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलट गई, जिसमें मौके पर ही चार यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 60 लोग घायल हो गए. जसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

बताया जा रहा है कि जयपुर से बिहार आ रही डबल डेकर बस बुधवार की देर रात कन्नौज में पहिया फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त सभी यात्री नींद में थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला. हादसे के बाद मौके पर चिख-पुकार मच गई. अंधेरे में लोग बस में ही फंस गए.

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. पर तबतर चार लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, हालांकि मृतक की पहचान नहीं हुई है. 

बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर लोग जयपुर में काम करते थे और छुट्टी लेकर वापस अपने घर बिहार आ रहे थे.  इनमें ज्यादातर दरभंगा, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के यात्री सवार थे.