Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था
27-Jun-2022 04:26 PM
PATNA: बिहार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के द्वारा अग्नीपथ योजना के खिलाफ कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया गया था. हमारी मांगी थी कि सदन में इस विषय पर बहस हो. हम युवाओं के भविष्य के मामलों को लेकर सदन में आवाज उठाते रहेंगे. महागठबंधन के सभी घटक दल इस विषय पर एक साथ हैं. लेकिन सीएम नीतीश कुमार इस विषय पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? उन्हें इसका जबाव देना चाहिए.
आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अग्निपथ योजना पर सीएम नीतीश कुमार क्या स्टैंड रखते हैं, उन्हें ये साफ करना चाहिए. बिहार समेत देश की जनता यह जानना चाहती है कि सीएम नीतीश इस योजना को लेकर क्या चाहते हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश की सुरक्षा को ठेका पर करना चाहती है. हम इसके खिलाफ हैं. देश की सुरक्षा को ठेके पर किया जाना गलत फैसला है.
वहीं, आरजेडी विधायक महबूब आलम ने कहा कि ये अग्निपथ योजना देश विरोधी है. ये सरकार जब आई थी तो हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा कर के आई थी. लेकिन आज देश में 250 साल की हमारी सैनिक व्यवस्था को बदलने के लिए एक स्कीम लेकर आई है. इससे देश की सुरक्षा पर असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सेना में बदलाव किसी भी स्कीम के जरिये करना ठीक नहीं है. यह नौजवानों के भविष्य के साथ भी खिलवार है.
आरजेडी विधायक ने कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर में आक्रोश है. बिहार में सबसे ज्यदा है. युवाओं ने जो प्रदर्शन किया उसमें हमने देखा कि बिहार किस तरह से जल उठा. उन्होंने ने आशंका जताया कि आने वाला दिनों में इससे भी ज्यादा आक्रोश देखने को मिलेगा. बिहार में बहुत बड़ा आन्दोलन होगा. बिहार विधानसभा इस तरह से राज्य को जल्दी नहीं देख सकती है. इसी विपक्ष की ओर से कार्य स्थगन लगा गया.