Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
31-Oct-2023 06:57 PM
By First Bihar
PATNA: बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जनता दल यूनाइटेड को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जेडीयू 30 अक्टूबर को अपना 20वाँ और अंतिम स्थापना दिवस मना तो लिया लेकिन अगला स्थापना दिवस नहीं मना पाएगी। स्थापना दिवस मनाने से पहले ही पार्टी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राजद में विलय तय है।
सुशील मोदी ने कहा कि पिछले 13साल में जदयू की ताकत लगातार घटी है। 2010 में पार्टी के 115 विधायक थे। 2015में उनकी सीटें घट कर 75 हुईं और 2020 में 44 पर आ गई। यदि प्रधानमंत्री मोदी ने जदयू के लिए भी वोट न मांगे होते, तो उन्हें इतनी सीट भी नहीं मिलती।
उन्होंने कहा कि जदयू ने अपनी स्थापना के समय जिन ताकतों को अपना और बिहार के विकास का शत्रु माना था, उन्हीं ताकतों से दोस्ती कर पार्टी ने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद से हाथ मिलाने और तेजस्वी यादव को अपना सियासी वारिस घोषित करने के बाद जदयू के अलग अस्तित्व का कोई औचित्य ही नहीं रहा। पार्टी के सांसदों-विधायकों को अपना भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जदयू का राजद में विलय होना एक स्वाभाविक परिणति होगी।
सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के पास कोई जनाधार नहीं बचा है। लव-कुश और अतिपिछड़ा वोट भाजपा की तरफ आ चुका है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन नीतीश कुमार को नेता नहीं मान रहा। उनका पीएम बनना तो दूर, वे मुख्यमंत्री भी नहीं रह पाएँगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार-अपराध-तुष्टीकरण से समझौता और जनादेश से विश्वासघात कर कोई व्यक्ति बड़ी लकीर नहीं खींच सकता।