पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
24-Feb-2024 11:21 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : देश में अगले कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर देश समेत राज्य की तमाम छोटी- बड़ी राजनीतिक पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति को धरातल पर उतार वोटरों को लुभाने में जूट हुई है। ऐसे में अब एक बड़ा फैसला मुस्लिम विवाह अधिनियम से जुड़ा हुआ है। सरकार ने इस अधिनियम को ख़त्म कर दिया है और इस पर कैबिनट की मुहर भी लग गई है। इसके बाद अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि- देखिए स्वाभाविक है अभी उत्तराखंड कॉमन सिविल कोड लाया और अब असम की सरकार ने यह निर्णय लिया है तो बहुत ही अच्छा काम है। अब इस देश में रहने वाले सभी लोग मतलब हिंदू -मुसलमान सबकोई एक कानून से चलेंगे तो समाज में अच्छा माहौल बनेगा। अगर हिंदू के लिए अलग कानून और मुसलमान के लिए अलग कानून हो तो देश नहीं चलेगा। इसलिए मैं असम की सरकार को धन्यवाद देता हूं। इसमें किसी मुसलमान या हिंदू को दुखी नहीं होना चाहिए।
वहीं कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश में राम यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि- मैं तो सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दूंगा। उन्होंने कई लोगों को जेनऊ पहनवा दिया और त्रिपुंड लगवा दिया। ऐसे में कांग्रेस को अगर सद्बुद्धि आ रहा है तो यह काफी अच्छी बात है। इस तरह कॉंग्रेस के नेता राम मंदिर के कार्यक्रम में भी शामिल होते तो अच्छा होता। अब वो राम यात्रा भी निकाल रहे हैं, अयोध्या का भी दर्शन कर रहे हैं। वाह रे मोदी सच है कि मोदी है तो मुमकिन है, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को लेकर यह भी कहा कि -आज वो लोग कल तक राम को काल्पनिक मानते थे वह राम यात्रा निकाल रहे हैं , इससे सुखद हमारे जैसे लोगों के लिए कुछ नहीं होगा।ये सनातन की जीत है।