ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका

7 महीने के खेल के बाद तेजस्वी नये बंगले में शिफ्ट हो ही गये, नये बंगले में नहीं जाने के एलान से फिर पलट गये

7 महीने के खेल के बाद तेजस्वी नये बंगले में शिफ्ट हो ही गये, नये बंगले में नहीं जाने के एलान से फिर पलट गये

05-Sep-2019 01:37 PM

By 9

DESK: सात महीने के खेल के बाद राजद के राजकुमार तेजस्वी प्रसाद यादव उस बंगले में शिफ्ट हो गये जिसमें कभी नहीं जाने का एलान किया था. फरवरी मे सरकार ने उनसे वो बंगला खाली कराया था, जो उन्हें डिप्टी सीएम की हैसियत से मिला था. आज वे उस बंगले में शिफ्ट कर गये जिसमें कभी सुशील मोदी रहा करते थे. 7 महीने तक चला ड्रामा दरअसल 13 फरवरी को तेजस्वी प्रसाद यादव को 5 देशरत्न मार्ग का बंगला खाली करना पड़ा था. सरकार ने उन्हें उप मुख्यमंत्री के नाते ये बंगला अलॉट किया था. तेजस्वी इसे खाली करने को तैयार नहीं थे. मामले को वे सुप्रीम कोर्ट तक ले गये लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए उन्हें बंगला खाली करने को कहा था. इसके बाद उन्होंने अपना प्रिय बंगला खाली किया था. सरकार से मिले बंगले में नहीं जाने का किया था एलान सरकार ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से एक पोलो रोड का बंगला आवंटित किया था. इसमें डिप्टी सीएम सुशील मोदी रह रहे थे. तेजस्वी यादव ने इस बंगले में न जाने का एलान करते हुए अपना सामान अपनी मां राबड़ी देवी को मिले बंगले 10, सर्कुलर रोड में शिफ्ट करा दिया था. इसके बाद कल तक वे एक पोलो रोड स्थित बंगले की ओर झांकने भी नहीं गये थे. कल वे पहली बार वहां पहुंचे थे और बंगले की स्थिति का जायजा लिया था. हालांकि भवन निर्माण विभाग ने तब तक एक पोलो रोड के बंगले की मरम्मति से लेकर रंग रोगन तक करा दिया गया था. अभी भी अपना इसे बंगला मानने को तैयार नहीं है तेजस्वी तेजस्वी यादव ने आज एक पोलो रोड के बंगले में अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की. मीडिया ने सवाल पूछा कि नये बंगले में शिफ्ट हो गये-तेजस्वी ने कहा “वे हमारे बंगले में बैठक कर रहे हैं, हम उनके बंगले में बैठक कर रहे हैं.” यानि तेजस्वी अभी भी ये मानने को तैयार नहीं हैं कि ये बंगला उनका है.