ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / 'अभ्यर्थियों के विरोध के बाद उल्टे पांव निकले खान सर ... ',...

'अभ्यर्थियों के विरोध के बाद उल्टे पांव निकले खान सर ... ', छात्रों ने कहा - राजनीति कर आंदोलन को कर रहे हाईजैक

27-Dec-2024 04:02 PM

By First Bihar

PATNA : पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन में शामिल होने आए खान सर और रहमान सर पर अभ्यर्थियों ने गंभीर आरोप लगाया। खान सर और रहमान सर का विरोध करते हुए कुछ अभ्यर्थियों ने आंदोलन को हाईजैक करने का उन पर आरोप लगाया है। इसके बाद खान सर वहां से उल्टे पांव निकल गए। छात्रों ने इनलोगों पर काफी गंभीर आरोप लगाया है।


आंदोलन कर रहे छात्रों ने कहा कि हमलोग सभी शिक्षक का आदर करते हैं और जो लोग हमारे समर्थन में आते हैं हम उनका स्वागत करते हैं, लेकिन यदि कोई भी हमारे पास आकर राजनीति करेगा और हमारे आंदोलन को हाईजैक करने की कोशिश करेंगे तो यह उचित नहीं है। हमलोग पिछले 10 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। ऐसे हमें यह भी मालूम है कि कुछ कोचिंग वाले हमारे साथ आकर आंदोलन को अपने तरीके से चलाना चाह रहे हैं और हम यह नहीं होने देंगे।


छात्रों का कहना था कि 9 दिन से अभ्यर्थी भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन ये शिक्षक झांकने तक नहीं आए और आज आंदोलन को हाईजैक करने पहुंचे हैं। छात्रों के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप छात्रों ने लगाया है। यह लोग हमको भ्रमा रहेऔर हमलोग ऐसा नहीं होने देंगे, हमलोग एक हैं और हमारी मात्र एक मांग है और वह है री -एग्जाम।


आपको बता दें इससे पहले भी खान सर छात्र के आंदोलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी तबीयत भी बिगड़ गई थी। कई दिनों तक इलाज भी चला था। लेकिन अब दोबारा स्वस्थ्य होकर फिर से छात्र आंदोलन में शामिल हो गए हैं। इससे पहले विपक्षी दलों के तमाम नेता भी छात्रों से मिलने पहुंचे थे। जिसमें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल हैं।