शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
12-May-2023 03:12 PM
By First Bihar
BUXAR: बिहार में इन दिनों एक तिलक चर्चा का विषय बना हुआ है. शादी से पहले एक रश्म तिलक में लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के हाथों में भेंट स्वरूप महंगे गिफ्ट और पैसे देने की बजाए कई फलदार पौधे दिया. जिसे देख कर हर कोई हैरान है. आंगन में मौजूद दूल्हा और दूल्हन पक्ष के रिश्तेदार भी परेशान दिखे. वही इस दौरान पंडित जी ने रिश्तेदारों को पर्यावरण के महत्व को समझाया.
यह मामला राज्य के बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत सिसौंधा गांव का है जहां निवासी ललन सिंह ने अपनी बेटी वंदना का तिलक चढ़ाने सखुआना गांव निवासी प्रोफेसर ललित प्रसाद सिंह के पास 9 मई 2023 को गए हुए थे. वहीं तिलक समारोह की शुरू होने के बाद दूल्हा पंकज के हाथों में भेंट स्वरूप महंगे उपहार की जगह फल के साथ फलदार पौधे भी चढ़ने लगे. जिसे देखकर सभी लोग पूरी तरह से हैरान हो गए.
इसके बाद रिश्तेदारों में भी तरह तरह की बातचीत होने लगी. जिसके बाद वहां मौजूद बड़े बुद्धजीवी वर्ग के लोगों ने हस्तक्षेप कर वर पक्ष के लोगों को पर्यावरण के महत्व को समझाकर धूमधाम से इस रश्म को पूरा कराया. रश्मों को समाप्त होने के बाद लड़की के पिता ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा. तभी जीव सुरक्षित रहेंगे. जीवन के हर धार्मिक और सामाजिक कार्य में पौधरोपण उसका हिस्सा बने. इस बात पर सबको जोर देना होगा. नहीं तो आने वाला कल जल के अभाव में मिट जाएगा. हरी-भरी यह धरती मरुभूमि बन जाएगी. जहां बिटिया ससुराल में निवास करेगी, वहां का पर्यावरण हरा-भरा हो यही सोचकर अपने दामाद को दर्जनों फलदार पौधे उपहार स्वरूप इस आंगन में दिया है