BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद
08-Jun-2020 08:14 AM
PATNA : पटना नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल पर चले गए हैं. आज से दो नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी दो दिन के सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे. कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप करने तो वहीं निगम प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर लेने का दावा किया है.
वहीं हड़ताल पर गए नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने दावा किया है कि 4300 दैनिक सफाई कर्मचारी, 2200 निजी एजेंसी के मजदूर, 750 डोर टू डोर अभियान में कार्यरत मजदूर और चालक हड़ताल में सहयोग करेंगे.
संघ के नेताओं ने कहा कि 4300 कर्मचारियों एवं सफाई मजदूरों की सेवा स्थायी करने, 25 लाख रुपये दुर्घटना बीमा लागू करने, ईपीएफ की राशि, ईपीएफ कार्यालय में ब्याज सहित जमा करने, हर माह की पांच तारीख तक वेतन और पेंशन का भुगतान, छठा एवं सातवां वेतन पेंशन पुनरीक्षण के बकाए अन्तर राशि का भुगतान सहित 21 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए हड़ताल पर गए हैं. कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी गर्दनीबाग में प्रदर्शन करेंगे.