ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / अडाणी पावर प्लांट का चल रहा था काम, अपराधियों ने कई गाड़ियों में...

अडाणी पावर प्लांट का चल रहा था काम, अपराधियों ने कई गाड़ियों में लगाई आग

10-Jan-2020 08:00 PM

GODDA: अडाणी पावर प्लांट के काम में लगी कई गाड़ियों को अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया है. इस घटना में काम करने वाली एजेंसी को करीब ढ़ाई करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. घटना से काम करने वाले मजदूरों में दहशत का माहौल है. यह घटना गोड्डा जिले के  ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के बहादुरचक गांव के पास की है.

मुंशी को पीटा

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अडाणी की वाटर प्लांट के लिए गंगा  से पानी लाने के लिए पाइप बिछाने का काम हो रहा है. इसमें दो हाइड्रा और एक पोकलेन मशीन लगी हुई थी. मशीन के बाद नकाबपोश अपराधियों पहुंचे और दोनों गाड़ियों में आग लगा दिया. पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही कंपनी के मुंशी की पिटाई भी कर दी. मुंशी ने मालिक को सूचना दी तो आधे घंटे में पुलिस पहुंची और लोगों के मदद से गाड़ियों में लगाई गई आग को बुझाया गया. इस घटना के बाद कई पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है.

पावर प्लांट के लिए साहिबगंज से गोड्डा लगाया जा रहा पानी

गोड्डा में बन रहे अडाणी के पावर प्लांट के लिए साहिबगंज से गंगा का पानी गोड्डा से लाया जा रहा है. इसको लेकर पाइप बिछाया जा रहा है. यह पाइप लाइन को साहिबगंज से ठाकुर गंगटी के रास्ते पावर प्लाट लाया जा रहा है. बता दें कि इस पावर प्लांट का स्थानीय लोग पहले भी विरोध कर चुके हैं.आदिवासियों के जमीन के मुआवजा का सही कीमत नहीं देने का पहले ही आरोप लग चुका हैं.