हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
02-Jan-2020 06:25 PM
By SUMIT KUMAR
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां चार्ज संभालते ही पटना के नए एसएसपी उपेंद्र शर्मा एक्शन में दिख रहे हैं. एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. जिले में बढ़ते अपराध को लेकर एसएसपी काफी गंभीर दिख रहे हैं. पहले से लंबित कांडों के जल्द निष्पादन के लिए उन्होंने बैठक अधिकारियों को निर्देश दिया.
एक्शन के मूड में नए SSP
पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा इससे पहले मोतिहारी में एसपी थे. डीआईजी के पद पर आईपीएस गरिमा मालिक के प्रमोशन के बाद उन्हें पटना का नया एसएसपी बनाया गया है. चार्ज लेते ही एसएसपी काफी एक्शन के मूड में दिख रहे हैं. गुरूवार शाम को बिहटा पहुंचे नए एसएसपी ने थाना के अधिकारियों के साथ बैठक की.
सिटी SP, DSP और थानेदारों ने लिया हिस्सा
बिहटा थाना में हुए इस समीक्षात्मक बैठक में कई थानों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मीटिंग में सिटी एसपी अभिनव कुमार, फुलवारी डीएसपी संजय पाण्डेय, पालीगंज डीएसपी मनोज कुमार पाण्डेय के साथ-साथ मनेर, बिक्रम, दानापुर, फुलवारीशरीफ, साहपुर,नौबतपुर, बेउर, दुल्हीनबाज़ार, पालीगंज सहित ग्रामीण इलाके के सारे थानाध्यक्ष बैठक में शामिल हुए.