ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

अच्छी ठंड के इंतजार में बिहार के किसान, इन फसलों को पहुंचेगा फायदा

अच्छी ठंड के इंतजार में बिहार के किसान, इन फसलों को पहुंचेगा फायदा

11-Jan-2024 06:56 AM

By First Bihar

PATNA : राज्य में ठंड का मौसम अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। वहीं जलवायु परिवर्तन के इस दौर में सूबे के किसानों को अच्छी ठंडी का इंतजार है। इसकी वजह यह है कि कड़ाके की ठंड रबी सीजन की फसलों के लिए वरदान मानी जाती है। वहीं मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 


कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के आधार पर बात की जाए तो ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा। हालांकि, शीतलहर से आलू की खेती पर असर पड़ने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग के द्वारा इस सीजन में पहली बार प्रचंड ठंड का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 


दरअसल, राज्य में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा जारी है। इससे ठंड का प्रभाव बढ़ने की उम्मीद है। वहीं राज्य के कई जिलों में सुबह के समय घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा है। लेकिन, दोपहर होते ही आसमान में बादलों के बीच सूर्य की किरणों आती हैं जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। इस बीच बुधवार को मधुबनी में अधिकतम तापमान 24.3  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य के उत्तरी, दक्षिणी पश्चिम, दक्षिण मध्य भागों के एक या दो स्थानों में घना कोहरा और बाकी हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि शेष भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। आने वाले तीन से चार दिनों के दौरान 02 से 04 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखी जाएगी।  इसके बाद से अगले दो दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।