ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ

अचानक मंडप से फरार हुआ दूल्हा, रात भर इंतजार करती रही दुल्हन

अचानक मंडप से फरार हुआ दूल्हा, रात भर इंतजार करती रही दुल्हन

04-Dec-2020 03:43 PM

DESK : शादियों के सीजन में कई ऐसी घटनाएं सामने आती है जो कि हैरान कर देती हैं. इसी तरह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भी एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां बाराती बैंड की धुन पर डांस कर रहे थे, लड़की वाले माला लेकर बारातियों का इंतजार कर रहे थे, इसी बीच दूल्हा गायब हो गया. दुल्हन इंतजार करती ही रह गई लेकिन दूल्हा मंडप तक पहुंचा ही नहीं. 


जानकारी के मुताबिक पुलिस को दूलहे की काफी लंबे समय से तालाश थी और बारात में पुलिसवालों को देखकर ही दूल्हा मौके से भाग गया. इसके बाद लड़की और लड़के पक्ष के बीच खूब झगड़ा हुआ. दूल्हे के भागने के बाद जब काफी देर तक उसकी खोजबीन की गई लेकिन कुछ अता-पता नहीं चल सका तो दुल्हन के घरवालों ने बारात में आई गाड़ियों के टायर से हवा निकाल दिए और खूब बवाल काटा. 


बवाल जब हद से ज्यादा बढ़ने लगा तो बराती मौके से भाग खड़े हुए. हालांकि दूल्हे के घरवालों को दुल्हन के घरवालों ने बंधी बना लिया और काफी देर तक झगड़ा होता रहा. बाद में दुलहन के घरवालों को पता चला कि कोरांव इलाके के एक हत्या में दूल्हा वॉन्टेड चल रहा था. उसकी तालाश पुलिस को बहुत दिनों से थी. सूचना के बाद पुलिस जब बारात पहुंची तो दूल्हा पकड़े जाने के डर से वहां से पहले ही फरार हो गया. दूल्हे के आपराधिक इतिहास की जानकारी दुलहन के घरवालों को नहीं थी इसलिए और ज्यादा हो-हंगामा हुआ.