ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए लालू-तेजस्वी, बंद कमरे में सीएम नीतीश से हुई...

अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए लालू-तेजस्वी, बंद कमरे में सीएम नीतीश से हुई खास बात

03-Nov-2023 08:06 PM

By First Bihar

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शुक्रवार की शाम अचानक सीएम आवास पहुंच गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। रथ पर सवार होकर पहुंचे लालू और तेजस्वी से बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की। कहा जा रहा है कि तीनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई है।


दरअसल, जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है बिहार में सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि एनडीए के खिलाफ बने I.N.D.I.A गठबंधन में लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फिट नहीं बैठ रहा है। यही वजह है कि लालू और नीतीश की बार-बार मुलाकात हो रही है। कहा जा रहा है कि गठबंधन में कम सीटें मिलने से नीतीश नाराज हैं और लालू उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।


शुक्रवार को एक बार फिर लालू प्रसाद अपने रथ पर सवार होकर सीएम आवास पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। दोनों ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक सीएम आवास में रूकने के बाद लालू और तेजस्वी वापस राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक तीनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत के अलावा बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के साथ-साथ प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई है।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सीपीआई के मंच से कांग्रेस को खूब कोसा था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस को विपक्षी एकता से कोई मतलब नहीं रह गया है। कांग्रेस की वजह से गठबंधन को लेकर कोई काम नहीं हो रहा है, वह देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में व्यस्त है। नीतीश गुरुवार को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली में शामिल होने पहुंचे थे। 


सीएम नीतीश ने खुले शब्दों में सीपीआई की रैली में कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन की चिंता नहीं है। वो 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। उनकी वजह से इंडिया गठबंधन का कामकाज प्रभावित हुआ है। हमलोग कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे थे लेकिन उनको चिंता नहीं है।  अब आगे की बातें चुनाव के बाद ही बैठकर हम लोग तय करेंगे।