ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / news / अभी बंद रहेंगे पटना के सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया नया आदेश

अभी बंद रहेंगे पटना के सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया नया आदेश

16-Jan-2024 03:05 PM

By First Bihar

PATNA: बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने 16 जनवरी तक जिले के सबी सरकारी और निजी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षा के संचालन पर रोक लगया दिया था। अब पटना डीएम की तरफ से इसको लेकर नया आदेश जारी किया गया। डीएम के नए आदेश के मुताबिक, अब आगामी 20 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 


इससे पहले पटना जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया था लेकिन बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को आगामी 20 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।


जिला प्रशासन ने वर्ग 9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पहले के आदेश के अनुरूप सुबह 09.00 से दोपहर 03.30 बजे के बीच सावधानी के साथ संचालित करने का आदेश दिया है। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा। यह आदेश 16 से 20 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।


पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान अभी भी जारी है। जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। ऐसे में दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-144 के तहत पटना जिला के सभी निजी और सरकारी स्कूलों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर लगाए गए प्रतिबंध को 20 जनवरी तक बढ़ाया जाता है।


बता दें कि राजधानी पटना समेत पूरा बिहार शीतलहर की चपेट में है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। बढ़ते ठंड के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब ठंड कम नहीं होने के कारण पटना जिला प्रशासन ने आगामी 20 जनवरी तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 8वीं कक्षा तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।